सरकारी नौकरी करनी है तो आज ही करेंं अप्लाई
क्या आप भी एक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आखिरकार सरकारी नौकरी करना कौन नहीं चाहता। अक्सर लोगों को यह कहते सुना है कि वे सरकारी नौकरी के तलाश में हैं और उसके लिए सालों तक महनत करना नहीं छोड़ते।
वे हमेशा इस प्रयास में रहते हैं कि उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी की कोई वेकेंसी निकाली जाये और वे आवेदन करें। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आवेदन निकाले जाने के बावजूद भी सही समय पर उन्हें इसका पता नहीं चलता और वे आवेदन नहीं कर पाते।
आज हम आपको दस से अधिक सरकारी नौकरियां के बारे में बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे की इन नौकरियों की क्या योग्यता है, इनकी रिक्तियां कितनी है तथा इनका आवेदन कब तक किया जा सकता है। तो चलिए शुरू करते हैं।
State Health Society Bihar Recruitment 2020
बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी विभाग ने हाल ही में ब्लॉक लेखाकार, ब्लॉक स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM), पर्यवेक्षक (STLC) समेत कई अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार अधिसूचना के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या | 1672 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि और शुल्क का भुगतान | 26 जुलाई 2020 अपराह्न 06:00 बजे |
आयु सीमा | 18-37 वर्ष |
योग्यता | उम्मीदवारों को GNM / B.Sc (नर्सिंग) पास होना आवश्यक |
विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
RPSC Recruitment 2020
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य स्तर पर विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। यह विज्ञप्ति संस्कृत शिक्षा विभाग के स्कूल लेक्चरर के पदों की भर्ती के लिए निकाली गई हैं। योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
पदों की संख्या | 22 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 07 जुलाई 2020 |
आयु सीमा | 21-40 वर्ष |
योग्यता | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 48% अंकों के साथ मास्टर डिग्री, B.Ed डिग्री |
विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
SSC CPO Vacancy 2020
Staff selection commission (SSC) ने SSC CPO परीक्षा के लिए विभिन्न पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये है। इस परीक्षा के लिए कुल पदों की संख्या 1,564 है। जो उम्मीदवार यह परीक्षा पास करेंगे उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स सहित सशस्त्र सीमा बल में सब-इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी प्राप्त होगी।
पदों की संख्या | 1,564 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 22 जुलाई 2020 |
आयु सीमा | 18-40 वर्ष |
योग्यता | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक |
विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
RSMSSB Recruitment 2020
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने का अवसर दिया है और आवेदन करने के लिए एक बार फिर ऑनलाइन पोर्टल खोला है। जो लोग कोरोना महामारी के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे, वे जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या | 1,054 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 08 जुलाई 2020 |
आयु सीमा | 18-40 वर्ष |
योग्यता | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री |
विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
Tripura PSC Recruitment 2020
Tripura Public service commission ने विभिन्न पदों की भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Tripura PSC के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह वेकेंसीज त्रिपुरा वन सेवा ग्रेड- II के आवश्यक रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से निकाली गई हैं।
पदों की संख्या | 6 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 08 जुलाई 2020 |
आयु सीमा | 21-40 वर्ष |
योग्यता | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक |
विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
ITBP GD Constable Recruitment 2020
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों पर ITBP GD कांस्टेबल भर्ती के लिए पुरुष/महिला (GD) जनरल ड्यूटी कांस्टेबल नौकरी रिक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। आईटीबीपी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या | 51 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 26 अगस्त 2020 |
आयु सीमा | 18-23 वर्ष |
योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण |
विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
RPSC ASO Recruitment 2020
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Assistant Statistical Officer भर्ती हेतु विभिन्न पद की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए आमंत्रित किया है। सभी पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की तिथि 10 जुलाई 2020 से 10 अगस्त 2020 तक है।
पदों की संख्या | 11 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2020 |
आयु सीमा | 18-40 वर्ष |
योग्यता | गणित या सांख्यिकी में मास्टर डिग्री या एग्रीकल्चर में MSc. |
विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
APPSC Recruitment 2020
अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) में भर्तियों के लिए Group B के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या | 137 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 24 जुलाई 2020 |
आयु सीमा | 18-32 वर्ष |
योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय/ संस्थान से डिप्लोमा डिग्री या समकक्ष |
विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
Deendayal Port Trust Recruitment 2020
दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट (DPT) ने विभिन्न पदों की रिक्तियों के आधार पर नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी किया है। जिसके तहत फिटर, ड्राफ्ट्समैन, मेकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग समेत कई पदों के लिए आवेदन भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
पदों की संख्या | 194 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 07/07/2020 |
आयु सीमा | 18-28 वर्ष |
योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय/ संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री |
विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
Indian Postal Circle Recruitment 2020
भारतीय डाक विभाग, हरियाणा के द्वारा दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए वेकेंसीज निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर 07 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या | 608 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 07/07/2020 |
आयु सीमा | 18-40 वर्ष |
योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास |