भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (gramin dak sevak) 2020 के 7428 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। ये पद हैं – ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक। राजस्थान में 3262 पद, हरियाणा में 608 पद, मध्य प्रदेश में 2834 पद और उत्तराखंड में 724 पद है। हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 07 जुलाई 2020 है जबकि राजस्थान में फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2020 है।
क्रम | राज्य | पद | फॉर्म भरने की अंतिम तारीख |
1. | राजस्थान | 3262 | 21 जुलाई 2020 |
2. | हरियाणा | 608 | 07 जुलाई 2020 |
3. | मध्य प्रदेश | 2834 | 07 जुलाई 2020 |
4. | उत्तराखंड | 724 | 07 जुलाई 2020 |
समय से संबंधित नियमितता भत्ते
क्रम संख्या | वर्ग | टीआरसीए 4 घंटे / लेवल 1 | टीआरसीए 5 घंटे / लेवल 2 |
1. | ब्रांच पोस्ट मास्टर | रुपये 12,000 | रुपये 14,500 |
2. | असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक | रुपये 10,000 | रुपये 12,500 |
परीक्षा शुल्क
अनारक्षित/ ओबीसी/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष – 100 रुपये
अनारक्षित/ ओबीसी/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं – कोई परीक्षा शुल्क नहीं
ग्रामीण–डाक–सेवक-2020 योग्यता
आयु
ग्रामीण डाक सेवक (gramin dak sevak) 2020 के आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की आयु 18 से 40 साल के मध्य होनी चाहिए।
आयु सीमा में छूट
क्रम संख्या | वर्ग | आयु सीमा में छूट |
1. | अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (एससी/ एसटी) | 5 साल |
2. | अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) | 3 साल |
3. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस ) | कोई छूट नहीं |
4. | दिव्यांग | 10 साल |
5. | दिव्यांग + अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) | 13 साल |
6. | दिव्यांग + अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (एससी/ एसटी) | 15 साल |
शैक्षणिक योग्यता
ग्रामीण डाक सेवक (gramin dak sevak) भर्ती के लिए आवेदक का मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक कक्षा (दसवीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रथम प्रयास में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले आवेदकों को एक से अधिक प्रयास में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले आवेदकों पर वरीयता दी जाएगी।
आवेदक को स्थानीय भाषा की जानकारी होना आवश्यक है।
सभी आवेदकों के पास 60 दिनों के बेसिक कंप्यूटर कोर्स का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। यह प्रमाणपत्र केंद्र सरकार, राज्य सरकार, विश्वविद्यालय, बोर्ड, निजी संस्थान से प्राप्त किया हुआ हो सकता है। जिन आवेदकों ने उच्च माध्यमिक अथवा उस से ऊपर के स्तर पर कंप्यूटर विषय की पढाई की हो, उनके लिए बेसिक कंप्यूटर कोर्स का प्रमाणपत्र होना आवश्यक नहीं है।
साईकिल का ज्ञान
ग्रामीण डाक सेवक 2020 के सभी पदों के लिए साईकिल चलाने का अनुभव होना आवश्यक है।
आय के अन्य स्रोत
आवेदक के पास जीवन यापन के लिए आय का अन्य स्रोत होना चाहिए, हालांकि यह अत्यंत आवश्यक शर्त नहीं है।
ग्रामीण डाक सेवक 2020 के लिए आवेदन कैसे करें
आवेदन केवल ऑनलाइन ही करें।
डाक विभाग की वेबसाइट https://indiapost.gov.in या https://appost.in/gdsonline पर रजिस्टर करें।
नीचे दी गयी सूचना भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें।
नाम (जैसा कि दसवीं की अंक तालिका में दिया गया हैं)
पिता का नाम
मोबाइल नंबर
जन्म दिनांक
लिंग
जाति
दिव्यांगता का प्रकार और प्रतिशत
राज्य जहाँ दसवीं कक्षा पास की गयी
बोर्ड जिस से दसवीं कक्षा पास की गयी
दसवीं कक्षा पास करने का साल
दसवीं कक्षा प्रमाणपत्र संख्या
दसवीं कक्षा का रोल नंबर (वैकल्पिक)
परीक्षा शुल्क जमा कराने के माध्यम
परीक्षा शुल्क केवल पुरुष आवेदकों के लिए हैं। यह शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा की जा सकती हैं।
शुल्क जमा करते समय रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग करें।
महिलाओं और दिव्यांग आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क लागू नहीं हैं।
ग्रामीण डाक सेवक 2020 चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया नियमों के अनुसार बनी स्वनिर्मित चयन सूची की मेरिट लिस्ट के अनुसार आवेदकों का चयन किया जाएगा। यह चयन सूची ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्रों पर आधारित होगी।
उच्च शिक्षा के अतिरिक्त अंक नहीं दिए जायेंगे। दसवीं कक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर ही चयन किया जायेगा।
जिन आवेदकों की अंक तालिका में अंक और ग्रेड्स दोनों है वो केवल अंको के आधार पर ही आवेदन करें। ग्रेड्स के आधार पर आवेदन करने वालों का आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जायेगा।
जिन आवेदकों की अंक तालिका में केवल ग्रेड्स है, वो ग्रेड्स के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। ग्रेड्स को अंकों में परिवर्तित कर के चयन मेरिट सूची बनायीं जाएगी।
अगर आवेदकों के अंक समान हैं तो चयन सूची का वरीयता क्रम इस प्रकार होगा – जन्म दिनांक (जिनका जन्म पहले हुआ हो), एसटी महिला, एससी महिला, ओबीसी महिला, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग महिला, अनारक्षित महिला, एसटी पुरुष, एससी पुरुष, ओबीसी पुरुष, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पुरुष, अनारक्षित पुरुष।
एक आवेदन पत्र से एक साथ 20 पदों पर आवेदन किया जा सकता हैं।
अपूर्ण और अस्पष्ट रूप से भरें हुए आवेदन अस्वीकार कर दिए जायेंगे।
बोर्ड का नाम, दसवीं कक्षा पास करने का साल और जिस राज्य के बोर्ड से दसवीं कक्षा पास की हैं उस राज्य का नाम सही लिखें, अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।
आवेदक को चयन की सूचना फ़ोन पर SMS के द्वारा दी जाएगी। केवल SMS द्वारा चयन की सूचना प्राप्त होना चयन का आधार नहीं हैं। आवेदक द्वारा प्रस्तुत किये गए शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन और वास्तविकता की जांच के पश्चात् ही अंतिम चयन का निर्णय लिया जायेगा।
आवेदन पत्र में ईमेल और फ़ोन नंबर सही भरें। चयन की सूचना ईमेल और फ़ोन नंबर पर दी जाएगी। डाक विभाग किसी आवेदक को फ़ोन नहीं करता हैं। ईमेल और फ़ोन नंबर गलत होने पर डाक विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।
डाक विभाग की वेबसाइट पर आवेदक रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर के आवेदन की स्थिति जान सकते हैं।