IOCL Recruitment 2020 – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महारत्न कंपनी) ने युवा और ऊर्जावान भारतीय नागरिकों से जूनियर इंजीनियर और जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन एप्लीकेशन खुलने की तारीख: 12 अक्टुम्बर 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख: 7 नवम्बर 2020
लिखित परीक्षा: 29 नवम्बर 2020
लिखित परीक्षा परिणाम: 18 दिसम्बर 2020
रिक्तियाँ एवं पद संख्या
कोड | पद का नाम | पद संख्या |
---|---|---|
101 | जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट – IV (प्रोडक्शन) | 49 |
102 | जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट – IV (मैकेनिकल फिटर) | 3 |
103 | जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट – IV (इंस्ट्रूमेंटेशन) | 4 |
104 | जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट – IV | 1 |
शैक्षणिक योग्यता
क्रम | पद का नाम | शिक्षा | अनुभव |
---|---|---|---|
1. | जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट – IV (प्रोडक्शन) | 3 साल का डिप्लोमा | कम से कम 1 साल |
2. | जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट – IV (मैकेनिकल फिटर) | 3 साल का डिप्लोमा | कम से कम 1 साल |
3. | जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट – IV (इंस्ट्रूमेंटेशन) | 3 साल का डिप्लोमा | कम से कम 1 साल |
4. | जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट – IV (इंस्ट्रूमेंटेशन) | बीएससी | कम से कम 1 साल |
वेतनमान
वेतनमान ₹ 25,000 से 1,05,000 तक हैं।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 31 अक्टुम्बर 2020 को 18 वर्ष से 26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में कोई छूट नहीं है।
आयु सीमा में एससी वर्ग के उम्मीदवार को 5 वर्ष तथा ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 3 वर्ष की छूट दी गयी है।
दिव्यांग उम्मीदवार को आयु सीमा में 10 वर्ष, दिव्यांग एससी उमीदवार को 15 वर्ष और दिव्यांग ओबीसी उम्मीदवार को 13 वर्ष की छूट है।
आवेदन कैसे करें
आवेदन करने के लिए www.iocl.com या www.iocrefrecruit.in पर विजिट करें।
Latest Recruitment कॉलम में सम्बंधित रिक्ति के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा। इस पर Apply Now पर क्लिक करें।
फॉर्म भरने से पहले निर्देश ध्यान पूर्वक पढ़ें।
फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी और अनुभव की जानकारी भरें।
फीस का भुगतान करें। फीस नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के द्वारा भरी जा सकती हैं।
इसके पश्चात् Submit पर क्लिक करें।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा द्वारा किया जायेगा।
लिखित परीक्षा में कम से कम 40% अंक अनिवार्य है।
दिव्यांग और एससी वर्ग के उम्मीदवार के लिए न्यूनतम अंकों में 5% की छूट है।
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एसपीपीटी (Skill/Proficiency/Physical Test) के लिए सम्बंधित समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा।
उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति अथवा दिव्यांग प्रमाणपत्र और अनुभव प्रमाणपत्रों के सत्यापन के पश्चात् तैयार की जाएगी।
संपर्क
IOCL Recruitment 2020 से सम्बंधित सवाल के लिए आप संपर्क कर सकते हैं:
यूनिट – पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल भवन
फ़ोन नंबर: 0180-252 2048/2046
ईमेल: prpcrecruitment@indianoil.in