राजस्थान होम गार्ड भर्ती – राजस्थान गृह रक्षा विभाग ने 2500 पदों पर होम गार्ड नियुक्ति की घोषणा की है। कोरोना महामारी के चलते पहले से घोषित आवेदन तिथियों में बदलाव करते हुए नई तिथियों के साथ नियुक्ति की घोषणा जारी की गयी है।
पद का नाम | होमगार्ड |
कुल पद | 2500 |
शैक्षणिक योग्यता | 8वीं पास |
आवेदन करने की तारीख | 10 जून 2020 |
आवेदन करने की अंतिम तारीख | 09 जुलाई 2020 |
आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान होम गार्ड भर्ती के आवेदन पत्र ऑनलाइन ही स्वीकार किये जाएंगे। आवेदन करने के लिए SSO ID अनिवार्य है। ई-मित्र या कियोस्क पर SSO ID नि:शुल्क बनवा सकते हैं।
अगर आप स्वयं आवेदन करना चाहते हैं तो https://recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करा सकते हैं।
आप ई-मित्र या कियोस्क के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको परीक्षा शुल्क के अलावा ई-मित्र या कियोस्क को सेवा शुल्क भी देना होगा।
हाथ से भरे हुए या हार्ड कॉपी आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिए जायेंगे।
फॉर्म जमा होने की सूचना ई-मेल अथवा मोबाइल फ़ोन पर मैसेज के माध्यम से आपको प्राप्त होगी।
आवेदन पत्र के साथ अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो जरूर अपलोड करें। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए जारी किये गए प्रवेश पत्र पर भी वैसी ही पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
परीक्षा शुल्क
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग | 200 रुपये |
अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति /ई डब्ल्यू एस /एम बी सी वर्ग | 175 रुपये |
आरक्षण
अनुसूचित जाति | 16 प्रतिशत |
अनुसूचित जन जाति | 12 प्रतिशत |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 21 प्रतिशत |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 10 प्रतिशत |
एम. बी. सी. | 05 प्रतिशत |
भूतपूर्व सैनिक | 12.5 प्रतिशत |
नामांकन हेतु पात्रता / योग्यता
राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थी सम्बंधित जिले का निवासी होना चाहिए।
वर्तमान पते पर कम से कम 3 वर्ष तक रहने का दस्तावेज होना आवश्यक है।
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है।
पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और महिलाओं की ऊंचाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
पुरुषों का सीना बिना फुलाए 81 सेंटीमीटर और फुलाने पर 86 सेंटीमीटर होना चाहिए।
नामांकन हेतु चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थी को मूल प्रमाणपत्रों और स्वप्रमाणित एक प्रतिलिपि के साथ निर्धारित परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना होगा।
प्रमाणपत्रों की सूची
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
मूलनिवास प्रमाणपत्र
वर्तमान पते पर 3 साल से अधिक रहने का प्रमाणपत्र
आयु प्रमाणपत्र
विशेष योग्यता प्रमाणपत्र
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
विधवा महिला के लिए पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
विवाह विच्छेद में विवाह विच्छेद का प्रमाण पत्र
भूतपूर्व सैनिकों के लिए सेवानिवृति प्रमाण पत्र
शारीरिक दक्षता में सम्मिलित होने के लिए सक्षम राजकीय चिकित्सक से शारीरिक रूप से योग्य होने का प्रमाणपत्र
चयन उपरांत आवेदन पत्र के लिए दो रंगीन फोटो (4.5×3.5 से.मि.)
प्रथम चरण
शारीरिक माप–तौल परीक्षण –
नामांकन बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों का शारीरिक माप तौल किया जाएगा। इसमें अयोग्य रहने पर अभ्यर्थी 500 रुपये शुल्क देकर परिक्षण बोर्ड के अध्यक्ष के सामने एक बार अपील कर सकते हैं। इसमें भी असफल रहने पर फिर किसी अपील का मौका नहीं दिया जाएगा।
द्वितीय चरण
शारीरिक दक्षता परीक्षण –
शारीरिक माप तौल में योग्य अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता में भाग लेंगे।
इसके लिए सक्षम राजकीय चिकित्सा अधिकारी का शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य हैं।
शारीरिक दक्षता के अंक
शारीरिक दक्षता के अधिकतम 30 अंक है।
दौड़ (पुरुष वर्ग) 1000 मीटर
3 मिनट 40 सेकंड तक | 15 अंक |
3 मिनट 20 सेकंड तक | 23 अंक |
3 मिनट 10 सेकंड तक | 30 अंक |
दौड़ (महिला वर्ग) 800 मीटर
4 मिनट 30 सेकंड तक | 15 अंक |
3 मिनट 40 सेकंड तक | 23 अंक |
3 मिनट 15 सेकंड तक | 30 अंक |
दौड़ में असफल रहने पर अभ्यर्थियों को अगले चरण में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसमें न्यूनतम 15 अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।
इस चरण में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण में प्रवेश करेंगे।
तृतीय चरण
विशेष योग्यता प्रमाण पत्र
इस चरण में सभी प्रमाण पत्रों का कुल योग 20 से अधिक होने पर केवल 20 अंक ही गिने जायेंगे।
अंक गणना
परीक्षा के सभी चरणों के अंक अधिकतम 50 होंगे।
इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थी को शारीरिक दक्षता में न्यूनतम 15 अंक और कुल अंकों में से कम से कम 20 अंक लाना अनिवार्य हैं।
चयन सूची
चयन प्रक्रिया में प्राप्त किये गए अंको के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी।
तैयार सूची में से आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार वर्गवार चयन सूची तैयार की जाएगी।
समान प्राप्तांक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
समान प्राप्तांक और समान आयु होने पर अधिक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
समान प्राप्तांक, समान आयु और समान शैक्षणिक योग्यता होने पर विशेष योग्यता अंको पर वरीयता दी जाएगी।
इसके बाद भी यदि प्राप्तांक, आयु, शैक्षणिक योग्यता और विशेष योग्यता अंक समान हो तो मेरिट लिस्ट के नाम अंग्रेजी वर्णमाला में अभ्यर्थियों के नाम के अनुसार रखे जाएंगे।