SSC CPO 2020 – SSC ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 1564 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। राष्ट्रीय स्तर पर SSC CPO 2020 प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
फॉर्म भरने की तारीख | 17 जून 2020 से 16 जुलाई 2020 |
ऑनलाइन पेमेंट की अंतिम तारीख | 18 जुलाई 2020 |
परीक्षा प्रश्न पत्र – I | 29 सितम्बर 2020 – 05 अक्टूबर 2020 |
परीक्षा प्रश्न पत्र – II | 3 मार्च 2021 |
SSC CPO 2020 आधिकारिक वेबसाइट | https://ssc.nic.in |
SSC CPO 2020 रिक्तियों की संख्या:
सब–इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस – पुरुष
रिक्तियों का प्रकार | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल पद |
स्वतंत्र | 32 | 09 | 06 | 11 | 15 | 73 |
विभागीय उम्मीदवार | 04 | 01 | 02 | 01 | 01 | 09 |
भूतपूर्व सैनिक | 05 | – | 02 | 01 | 01 | 09 |
कुल पदों की संख्या | 41 | 10 | 10 | 13 | 17 | 91 |
सब–इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस – महिलाएं
रिक्तियों का प्रकार | UR | EWS | OBS | SC | ST | कुल पद |
स्वतंत्र | 35 | 08 | 17 | 12 | 06 | 78 |
सब–इंस्पेक्टर – केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल
केंद्रीय बल | वर्ग | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल | भूतपूर्व सैनिक |
सीआरपीएफ | पुरुष | 421 | 104 | 281 | 156 | 78 | 1040 | 107 |
महिला | 13 | 03 | 09 | 05 | 02 | 32 | ||
बीएसएफ | पुरुष | 94 | 23 | 63 | 35 | 17 | 232 | 24 |
महिला | 05 | 01 | 03 | 02 | 01 | 12 | ||
आईटीबीपी | पुरुष | 22 | 03 | 07 | 04 | 00 | 36 | 04 |
महिला | 04 | 01 | 01 | 01 | 00 | 07 | ||
सीआईएसएफ | पुरुष | 08 | 01 | 05 | 03 | 01 | 18 | 02 |
महिला | 02 | 00 | 00 | 00 | 00 | 02 | ||
एसएसबी | पुरुष | 08 | 01 | 04 | 03 | 00 | 16 | 02 |
महिला | 00 | 00 | 00 | 00 | 00 | 00 | ||
कुल | 1395 |
SSC CPO 2020 वेतनमान:
सब–इंस्पेक्टर – केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल – इस पद को समूह ‘ब’ में वर्गीकृत किया गया है जिसका वेतनमान स्तर 6 (रूपये 35,400 – 1,12,400) है।
सब–इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस – इस पद को समूह ‘स’ में वर्गीकृत किया गया है जिसका वेतनमान स्तर 6 (रूपये 35,400 – 1,12,400) है।
राष्ट्रीयता:
SSC CPO 2020 के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए, या
भूटान अथवा नेपाल का नागरिक होना चाहिए।
नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किया गया योग्यता प्रमाणपत्र आवश्यक है।
जिन आवेदकों के पास योग्यता प्रमाणपत्र नहीं होगा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी लेकिन नियुक्ति तभी दी जाएगी जब उन्हें योग्यता प्रमाणपत्र प्राप्त हो जाए।
आयु सीमा
SSC CPO 2020 के लिए आवेदक की आयु 20 से 25 साल के मध्य होनी चाहिए अर्थात जिनका जन्म 02 जनवरी 1996 से 01 जनवरी 2001 के मध्य हुआ है, वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा में छूट:
क्रम | वर्ग | आयु सीमा में छूट |
1. | एससी / एसटी | 5 साल |
2. | ओबीसी | 3 साल |
3. | भूतपूर्व सैनिक | 3 साल |
शैक्षणिक योग्यता:
सभी पदों के लिए आवेदक का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य हैं।
आवेदक जिन्होंने स्नातक की परीक्षा दे दी है लेकिन परिणाम घोषित नहीं हुआ है, उन्हें स्नातक की परीक्षा देने का प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक है।
सक्षम बोर्ड / विश्वविद्यालय द्वारा 01 जनवरी 2021तक स्नातक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने की स्थिति में आवेदक अयोग्य समझा जायेगा।
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद के लिए पुरुष आवेदक के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
महिला आवेदकों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के आवेदकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक नहीं है।
आवेदन की प्रक्रिया:
आवेदन करने ले लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in पर लॉग इन करें।
नवीनतम रंगीन 4.5 सेमी x 3.5 सेमी साइज फोटो अपलोड करें।
फोटो बिना टोपी और चश्मे के होनी चाहिए जिसमें दोनों कान दिख रहे हो और जिस दिन फोटो खींची गयी है, फोटो पर वह तारीख अवश्य लिखें। फोटो तीन महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
फॉर्म 16 जुलाई 2020 को रात्रि 11.30 तक SSC को मिल जाने चाहिए।
आवेदकों से अनुरोध है कि पहले ही अपना फॉर्म भर दें और अंतिम तारीख तक प्रतीक्षा ना करें।
आवेदन शुल्क:
आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
महिला आवेदक, एससी / एसटी और भूतपूर्व सैनिक को आवेदन शुल्क में छूट दी गयी है।
आवेदन शुल्क भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और एसबीआई बैंक में एसबीआई चालान द्वारा जमा किया जा सकता है।
जिन आवेदकों को परीक्षा शुल्क में छूट नहीं दी गयी है उनका आवेदन बिना आवेदन शुल्क स्वीकार नहीं किया जायेगा।
परीक्षा योजना:
परीक्षा चार चरणों में विभाजित की गयी है, लिखित परीक्षा प्रश्न पत्र – I, शारीरिक दक्षता और मापदंड, लिखित परीक्षा प्रश्न पत्र – II, और विस्तृत चिकित्सकीय परिक्षण। सभी चरणों में उपस्थिति अनिवार्य है।
प्रश्न पत्र – I
प्रश्न पत्र – I की परीक्षा तिथि 29 सितम्बर 2020 से 05 अक्टूबर 2020 है। 200 अंकों की परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय आवंटित किया गया है।
इसके विषय है सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence and Reasoning) – 50 अंक, सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता (General Knowledge and General Awareness) – 50 अंक, परिणामात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude – 50 अंक, अंग्रेजी समझबूझ (English Comprehension – 50 अंक।
प्रश्न पत्र – II
प्रश्न पत्र – II की परीक्षा तिथि 1 मार्च 2021 है। 200 अंकों की परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय आवंटित किया गया है।
सभी प्रश्न बहुविकल्पीय है और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होगा। प्रश्न पत्र का चौथा भाग English Comprehension केवल अंग्रेजी में होगा।
हर गलत उत्तर के लिए -0.25 अंक काटे जायेंगे।
नेशनल कैडेट कॉर्प्स (एनसीसी) प्रमाणपत्र धारकों को प्रश्न पत्र – I और प्रश्न पत्र – II में अतिरिक्त अंक दिए जायेंगे। एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र के लिए 10 अंक, एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र के लिए 6 अंक, एनसीसी ‘ए’ प्रमाणपत्र के लिए 4 अंक देना प्रस्तावित है।
शारीरिक मापदंड
सामान्य पुरुष आवेदकों की ऊंचाई 170 सेमी, पहाड़ी क्षेत्रों के आवेदकों की ऊंचाई 165 सेमी और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों की ऊंचाई 162.5 सेमी होनी आवश्यक है।
सामान्य पुरुष आवेदकों का सीना बिना फुलाए 80 सेमी और फुलाने पर 85 सेमी, पहाड़ी क्षेत्रों के आवेदकों का सीना बिना फुलाए 80 सेमी और फुलाने पर 85 सेमी, और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों का सीना बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाने पर 82 सेमी होना चाहिए।
सामान्य महिला आवेदकों की ऊंचाई 157 सेमी, पहाड़ी क्षेत्रों के आवेदकों की ऊंचाई 155 सेमी और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों की ऊंचाई 154 सेमी होनी आवश्यक है।
सभी आवेदकों का वजन उनके कद की ऊंचाई के अनुरूप होना चाहिए।
शारीरिक दक्षता
सभी पुरुष आवेदक:
100 मीटर दौड़ | 16 सेकण्ड्स में |
1600 मीटर दौड़ | 6.5 मिनट्स में |
लंबी कूद | 3.65 मीटर तीन प्रयासों में |
ऊँची कूद | 1.2 मीटर तीन प्रयासों में |
गोला फेंक (7.25 किलो) | 4.5 मीटर तीन प्रयासों में |
सभी महिला आवेदक:
100 मीटर दौड़ | 18 सेकण्ड्स में |
800 मीटर दौड़ | 4 मिनट्स में |
लंबी कूद | 2.7 मीटर तीन प्रयासों में |
ऊँची कूद | 0.9 मीटर तीन प्रयासों में |
विस्तृत चिकित्सकीय परिक्षण
प्रश्न पत्र -II में उत्तीर्ण होने वाले आवेदक चिकित्सकीय परिक्षण में भाग ले सकेंगे।
अयोग्य घोषित किये गए आवेदक 15 दिनों के अंदर समीक्षा चिकित्सा अधिकारीयों के समक्ष अपील कर सकेंगे। इसमें भी असफल रहने पर फिर अपील का अवसर नहीं दिया जायेगा।
अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार सात बाधाओं की प्रतिस्पर्धा में भाग लेना होगा, जिसमें असफल रहने पर आवेदक का चयन नहीं किया जायेगा।
अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ:
आवेदन करने से पूर्व SSC की वेबसाइट पर SSC सीपीओ नोटिफिकेशन में दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ें।
परीक्षा प्रवेश पत्र SSC की वेबसाइट पर परीक्षा से 3-7 दिन पूर्व उपलब्ध होंगे। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य है।
प्रवेश पत्र के अलावा अपने साथ नवीनतम 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं। इसके साथ ही एक मूल पहचान पत्र साथ लाएं। पहचान पत्र में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय / विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र, सरकारी कर्मचारी पहचान पत्र, भूतपूर्व सैनिक पहचान पत्र या सरकार द्वारा जारी किया गया अन्य पहचान पत्र मान्य है।