Top 10 Universities of India – नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) ने साल 2020 की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज की सूची जारी की है। मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने इसे जारी किया। आइये, जानते हैं कौन हैं वो टॉप 10 यूनिवर्सिटीज जिन्होंने इस सूची में जगह बनाई हैं।
क्रम | संस्थान | रैंकिंग 2020 | रैंकिंग 2019 |
1. | इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरु | 1 | 1 |
2. | जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली | 2 | 2 |
3. | बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, बनारस | 3 | 3 |
4. | अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर | 4 | 8 |
5. | जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता | 5 | 6 |
6. | यूनिवर्सिटी ऑफ़ हैदराबाद, हैदराबाद | 6 | 4 |
7. | कलकत्ता यूनिवर्सिटी, कोलकाता | 7 | 5 |
8. | मणिपाल एकेडमी ऑफ़ हायर एजुकेशन, मणिपाल | 8 | 9 |
9. | सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, पुणे | 9 | 10 |
10. | जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली | 10 | 12 |
Top 10 Universities of India
1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरु

19 वीं शताब्दी के अंत में जमशेदजी नुसरवानजी टाटा के मन में भारतीय विज्ञान संस्थान का विचार आया। एक शिक्षाविद, बुरजोरजी पादशाह, को उन्होंने इसका खाका तैयार करने का जिम्मा सौंपा। टाटा ने इस संस्थान के लिए अपनी व्यक्तिगत संपत्ति का बहुत बड़ा हिस्सा दान किया।
दुर्भाग्य से, संस्थान की नींव पड़ने से पहले ही 1904 में टाटा की मृत्यु हो गई। 27 मई 1909 को भारत सरकार ने संस्थान बनाने का आदेश पारित किया। इसके लिए मैसूर दरबार ने बेंगलुरु शहर के दक्षिण में 371 एकड़ जमीन दान की।
केवल दो विभागों के साथ शुरू हुए संस्थान में आज चालीस से ज्यादा विभाग है। चित्रदुर्ग जिले के चिल्लेकेरे में संस्थान का दूसरा परिसर भी स्थापित हो चुका है।
2. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली साल 1969 में स्थापित की गई। इसका नाम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम पर रखा गया। यूनिवर्सिटी पढाई के अलावा छात्र राजनीति के लिए भी जानी जाती है। इसका नाम अनेक विवादों के साथ जुड़ा रहा है।
3. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, बनारस

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना 1916 में श्री मदन मोहन मालवीय द्वारा श्रीमती एनी बेसेंट के सहयोग से की गई। पहले इसे केंद्रीय हिन्दू कॉलेज के नाम से जाना जाता था। ये एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय है।
4. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर

अमृता विश्व विद्यापीठम साल 1994 में माता अमृतानंदमयी देवी ‘अम्मा’ द्वारा स्थापित की गई। बहुत ही काम समय में इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा हासिल हो गया। ये भारत की श्रेष्ठ प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में से एक है।
5. जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता

जादवपुर यूनिवर्सिटी की स्थापना 1956 में की गई थी। ये भारत की कुछ पुरानी यूनिवर्सिटीज में से एक है। ये ना केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में शिक्षा के क्षेत्र में जानी जाती है।
6. हैदराबाद यूनिवर्सिटी, हैदराबाद

हैदराबाद यूनिवर्सिटी 1974 में स्थापित की गई थी। अपनी स्थापना के समय से ही यूनिवर्सिटी ने शिक्षा के प्रति समग्र और एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया है। इसकी गिनती विश्व के श्रेष्ठ 600 विश्वविद्यालयों में होती है।
7. कलकत्ता यूनिवर्सिटी, कोलकाता

कलकत्ता यूनिवर्सिटी की स्थापना 1857 में की गई थी। इस यूनिवर्सिटी को पांच सितारा यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है। इसके पूर्व छात्रों में सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानद और जगदीश चंद्र बोस के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्तियों के नाम शामिल है।
8. मणिपाल एकेडमी ऑफ़ हायर एजुकेशन, मणिपाल

मणिपाल अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (मणिपाल यूनिवर्सिटी) 1953 में स्थापित की गई थी। ये एक प्राइवेट डीम्ड यूनिवर्सिटी है। इसके पूर्व छात्रों में माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख सत्य नडेला, नोकिया प्रमुख राजीव सूरी और शेफ विकास खन्ना प्रमुख है।
9. सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, पुणे

साल 1949 में स्थापित की गई इस यूनिवर्सिटी में 43 शैक्षणिक विभाग है। पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री श्री विलासराव देशमुख इस यूनिवर्सिटी के प्रमुख भूतपूर्व विद्यार्थी रहे हैं।
10. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली

Top 10 Universities of India की इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम रहा जामिया मिलिया इस्लामिया। ये विश्वविद्यालय भी विवादों से घिरा रहता हैं लेकिन इस सूची में शामिल होकर इसने बता दिया कि यहाँ पढाई भी विश्व स्तर की होती है।
ये थी NIRF रैंकिंग सूची 2020 की Top 10 Universities of India। इसमें कमोबेश वही नाम हैं जो साल 2019 की सूची में थे सिवाय जामिया मिलिया इस्लामिया के। इसको पिछले साल 12वां स्थान प्राप्त हुआ था। इस साल इसने टॉप 10 में जगह बनाने में सफलता हासिल की हैं।